सर्व गुण सम्पन्न सरसों का तेल, जानें इसके 10 बड़े फायदे

आजकल बाजार में कई प्रकार के कुकिंग ऑयल (Cooking Oil) उपलब्ध हैं। बावजूद इसके सरसों का तेल भारत में प्राचीन काल से आज भी खासा प्रचलन में है। सरसों के तेल (Musard oil) को खाना बनाने से लेकर मालिश करने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भले ही बाजार में विभिन्न तरह के कुकिंग ऑयल ज्यादा हेल्दी होने का दावा करते हों लेकिन सरसों के तेल का कोई मुकाबला आज भी नहीं। सर्व गुण सम्पन्न सरसों का तेल ना केवल शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है बल्कि शरीर को एक्टिव रखने वाला सुपर ऑयल भी है। यहां हम सरसों के तेल के 10 चमत्कारी गुणों की बात करेंगे, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

सरसों के तेल के 10 बड़े फायदे- Benefits Of Mustard Oil

1. सरसों के तेल का नियमित सेवन शरीर की कमजोरी को दूर करता और इम्युनिटी बूस्ट करता है। सरसों का तेल एंटी बैक्टिरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है जो आपको विभिन्न संक्रमणों से बचाता है।

2. नियमित शरीर की मालिश करने से शरीर बलिष्ट और सकारात्मक उर्जा से लबरेज रहता है। रक्त संचार अच्छा रहता है, मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं।

3. सरसों के तेल में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होने के कारण यह स्किन को नमी देता है, खासकर सर्दियों में इसको लगाने से ड्राईनेस नहीं आती।

4. सरसों का तेल दिल की सेहत को दुरूस्त रखने में कारगर है। कई रिसर्च के अनुसार खाने की चीजों में सरसों के तेल का इस्तेमाल दिल की सेहत ठीक रखता है।

5. यदि नियमिति सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश की जाए तो इससे आप रिलेक्स रहेंगे और आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

बच्चों में कैल्शियम की कमी के संकेत हैं कमजोर इम्युनिटी, एकाग्रता की कमी, गुस्सा, बैचेनी जैसे लक्षण

6. सरसों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। ऐसे में यह अस्थमा से पीड़ि‍त लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। सर्दी लगने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

7. खाने में अगर सरसों के तेल का सेवन वजन घटाने में सहायक है। इसमें थियामाइन, फोलेट और नियासिन जैसे पोषक तत्व शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ावा देते हैं जिससे वजन कम होता है।

8. जोड़ों के दर्द के दौरान जोड़ों पर इससे मालिश करने से फायदा मिलेगा वहीं इसे गुनगुना कर इसकी कुछ बूंदों को कान में डालने से दर्द में आराम मिलेगा।

गले में दर्द? ना करें नजरअंदाज, जानें इसके प्रमुख कारण

9. दांत में दर्द हो तो सरसों के तेल की मसूड़ों पर हल्की मालिश करने से दर्द दूर होगा और दांत भी मजबूत बनेंगे।

10. खाने में अरूचि या भूख की कमी होने पर सब्जियों में इस तेल का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है।

लिंक पर क्लिक कर INDIA HEALTH TV सब्सक्राइब करें

India Health TV

subscribe now