आपके चेहरे की खूबसूरती और मौखिक स्वास्थ्य को मजबूती दे डेंटल ब्रिज

चेहरे की खूबसूरती का सबसे बड़ा राज आपके दांतों में छुपा है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी यह खूबसूरत सी मुस्कान व्यस्थित से दांतों के साथ बनी रहे तो आज चिकित्सा क्षेत्र में आपकी मदद के लिए काफी एक्सपर्ट्स विभिन्न आधुनिक तकनीक्स के साथ इलाज के लिए आपकी सेवा में समर्पित हैं। डेंटल ब्रिज भी आपके दांतों की खूबसूरती और मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक बेहतर वैकल्पिक समाधान है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर डेंटल ब्रिज है क्या? दरअसल जब दो स्वस्थ दांतों के बीच एक दांत गायब हो जाता है, या किसी कारणवश यह दांत नहीं होता तो इसके अगल बगल के दो दांतों का सहारा लेकर एक प्रोस्थेटिक मुकुट या यों कहें एक कैप जो दांतों की ही तरह होती है तैयार की जाती है. जिसके जरिए दो दांतों का सहारा लेते हुए जहां गायब दांत है वहां भी आर्टिफिशियल दांत लगा दिया जाता है। यह खुली जगह में ठीक से फिट हो जाता है। ऐसा करने से ना केवल आपका गायब दांत वाला स्पेस भर जाता बल्कि आपके दांतों के सौंदर्य को भी बढाता है। हालांकि डेंटल ब्रिज ट्रीटमेंट के बाद व्यक्ति को कुछ दिनों तक आवश्यक सावधानियां रखनी चाहिए. ताकि डेंटल ब्रिज लापता दांत की जगह में अच्छी तरह से ​पूर्ण स्थिरता पा सके।

आज डेंटल ब्रिज के प्रमुख चार प्रकार बाजार में उपलब्ध हैं। जिनमें पारंपरिक ब्रिज, कैंटिलीवर ब्रिज, मैरीलैंड बंधुआ ब्रिज, इम्प्लांट-सपोर्ट वाले ब्रिज प्रमुख हैं। यहां आप अपनी जरूरत, बजट और एक्पर्ट की सलाह से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

डेंटल ब्रिज के फायदे?

1. डेंटल ब्रिज आपके काटने और चबाने की शक्ति को मजबूत बनाता है। एक दांत नहीं होने पर भोजन या अन्य खाद्य पदार्थ चबाते या खाते समय व्यक्ति के लिए काटने के बल में कमी आती है। कुछ भी खाते वक्त चबाने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। डेंटल ब्रिज के जरिए खाना खाते समय व्यक्ति की ठीक से चबाने की क्षमता में सुधार लाया जा सकता है। इसके जरिए खाना चबाते समय व्यक्ति को किसी प्रकार का दर्द या समस्या भी महसूस नहीं होती।

2. डेंटल ब्रिज चेहरे की संरचना को बनाए रखने में मददगार है। एक दांत नहीं होने की वजह से जबड़े की हड्डी को नुकसान होता है, जिसकी वजह से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. कई बार धीरे-धीरे यह व्यक्ति के चेहरे की संरचना को बिगाड़ देते है। ऐसे में चेहरे की संरचना को विकृत होने से रोकने में डेंटल ब्रिज मददगार है।

3. इसके जरिए सामान्य बोलचाल को बेहतर किया जा सकता है। दांत नहीं होने पर मानव की सामान्य बोलने की प्रक्रिया असर पड़ता है, इसलिए डेंटल ब्रिज एक व्यक्ति को सहज और अच्छा महसूस कराने में मददगार है।

4. डेंटज ब्रिज के कारण दांतों के बीच के गेप को भर दिया जाता है। लेकिन यदि यह स्पेस बना रहता है तो अन्य दांत स्पेश वाले हिस्से की तरफ मुड़ने लगते हैं। डेंटल ब्रिज दांतों को दूसरी दिशाओं में जाने से रोकने में मददगार है।

5. यह आपके मौखिक स्वास्थ्य में सुधार करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। यह व्यक्ति के समग्र मौखिक स्वास्थ्य में सुधार कर आत्मविश्वास प्रदान करता है।

: डॉ. ऐश्वर्या जोशी, डेंटल सर्जन-कॉस्मेटोलोजिस्ट

India Health TV

subscribe now