बच्चों में कैल्शियम की कमी के संकेत हैं कमजोर इम्युनिटी, एकाग्रता की कमी, गुस्सा, बैचेनी जैसे लक्षण

आज के भागदौड़ जीवन में पैरेंट्स बच्चों के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान नहीं दे पाते। जिससे आगे चलकर बच्चों को कई तरह की बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों में कैल्शियम की कमी भी आजकल काफी देखने को मिलती है। बच्चों की हड्डियों के निर्माण और मजबूती में पर्याप्त कैल्शियम की जरूरत होती है ताकि वयस्क होने पर हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े और ताउम्र हड्डियां मजबूत बनी रहें। बच्चों के दांतों की मजबूती के लिए भी कैल्शियम काफी जरूरी है। कैल्शियम बच्चों को रिकेट्स नामक बीमारी से भी बचाता है, जिसमें हड्डियां नरम हो जाती हैं और हड्डियों का विकास रुक जाता है। इसकी वजह से बच्चों को कभी-कभी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है और आसानी से टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है।

कैल्शियम की कितनी मात्रा जरूरी?
1. 1 से 3 वर्ष के बच्चों को प्रतिदिन करीब 700 मिलीग्राम कैल्शियम.
2. 4 से 8 वर्ष के बच्चों को प्रतिदिन करीब 1000 मिलीग्राम कैल्शियम.
3. 9 साल से अधिक उम्र के बच्चों को करीब 1300 मिलीग्राम कैल्शियम.

कारण
कई बार समय से पहले जन्म होना, बच्चे का अण्डरवेट होना, मां को डायबिटीज, बच्चे में ऑक्सीजन लेवल कम होना, इंफेक्शन, गंभीर बीमारी के कारण तनाव, पर्याप्त मात्रा में ​विटामिन-डी ना मिलना कैल्शियम की कमी का कारण बन जाते हैं। डिजॉर्ज सिंड्रोम जैसे जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण भी कैल्शियम की कमी हो सकती है।

लक्षण
1. दांतों का कमजोर होना
2. बालों और त्वचा का रूखा और बेजान हो जाना
3. नाखून नाजुक या कमजोर हो जाना
4. मानसिक एकाग्रता का कमजोर स्तर नजर आना, उदासीन रहना
5. भूख ना लगना, इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाना
6. मस्तिष्क में ऑक्सीजन की खराब आपूर्ति के कारण दौरे, ऐंठन जैसी समस्या होना
7. मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द महसूस होना
8. हाथों और पैंरों की उंगलियों में झनझनाहट महसूस होना
9. बच्चों के दांत कमजोर होना
10. बच्चे का अजीब व्यवहार, बहुत ज्यादा गुस्सा दिखाना, बेचैनी होना

उपचार
1. चिकित्सक परामर्श के मुताबिक कैल्शियम सप्लीमेंट दिए जा सकते हैं।
2. बच्चे को कुछ हाई कैल्शियम फूड्स खिलाएं जैसे दूध, दही, बादाम, सफेद तिल, पनीर, ब्रोकली, सैल्मन फिश, अण्डे आदि।
3. विटामिन डी के लिए बच्चे को सुबह सूरज की रोशनी में जरूर लिटाएं, क्योंकि विटामिन डी कैल्शियम की मात्रा बढाता है।

India Health TV

subscribe now