शादी करने की सही उम्र क्या है और क्यों?

हमारे समाज में शादी की सही उम्र क्या हो (what is the right age for marriage) इसको लेकर अलग अलग मत और सबके अपने अपने तर्क हैं। एक धड़ा शादी की बढ़ाने पर इसे प्रगतिशील और सशक्तिकरण का कदम बताता है तो दूसरा धड़ा इस पर चिंता जाहिर करता नजर आता है। पर यदि मेडिकल कंडिशन्स और अच्छे स्वास्थ्य के साथ समय रहते संतान सुख प्राप्त करने के लिहाज से देखा जाए तो शादी की सबसे बेस्ट उम्र 22 से 28 साल है।

यह समस्या अधिक उम्र वाले कपल्स में ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि यह बात अलग है कि यदि किसी युवा ने ताउम्र शादी ना करने का फैसला किया हो पर यहां हमें समझने की जरूरत है कि आखिर शादी की उम्र 22 से 28 साल रहती है तो क्या फायदा है और यदि देरी होती है तो इसके क्या नुकसान हैं। ताकि स्थिति का वास्तविक आंकलन किया जा सके और समय रहते शादी के फैसले लिए जा सकें। वैसे इसमें अभिभावकों का भी काफी अहम योगदान हो सकता है यदि वे अपने बच्चों को समय रहते इसके फायदे नुकसान समझा सकें तो ज्यादा बेहतर होगा।

समय पर शादी क्यों जरूरी? (Why is it important to marry on time)

1. 22 से 28 साल तक महिला और पुरूष दोनों में प्रजनन क्षमता (Fertility) बेहद अच्छी होती है। अधिक उम्र में प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है। खासकर महिलाओं की प्रजनन क्षमता उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा कम होती जाती है।

2. एक रिसर्च में कहा गया है कि उम्र ज्यादा बढ़ने से पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही स्वस्थ बच्चा पैदा करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को गर्भधारण करने में अधिक समय लगता है और गर्भपात एवं प्रसव में मुश्किलें पैदा होती हैं।

3. अधिक उम्र के माता पिता से पैदा हुए बच्चों में डाउन सिंड्रोम (मेंटल और फिजिकल डिसऑर्डर) और अन्य शारीरिक समस्याओं का जोखिम भी अधिक रहता है। खासकर महिलाओं के अधिक उम्र में प्रेगनेंट होने पर गर्भावस्था में शुगर, ब्लड प्रेशर, जन्म के समय बच्चे का कम वजन, समय से पहले बच्चे का जन्म, डिलिवरी के बाद हैवी ब्लड लॉस (Heavy blood loss), सिजेरियन डिलिवरी (Cesarean delivery) की संभावना, मिसकैरेज (Miscarriage), प्लेसेंटा प्रेविया (Placenta previa), डाउन सिंड्रोम (Down syndrome) की समस्या हो सकती है।

4. आजकल गर्भपात (Miscarriage) काफी ज्यादा हो रहे हैं। ऐसे में समय पर शादी होने से इस तरह की समस्या होती भी है तो समय पर उपचार लेकर समय पर संतान सुख प्राप्त किया जा सकता है।

5. अधिक उम्र में शादी करने से बच्चे पैदा करने में परेशानियां आती है जिससे आजकल प्रचलित महंगे इलाज का सहारा लेना पड़ता है। यह अनावश्यक रूप से आर्थिक बोझ बढ़ाता है।

6. समय पर शादी करने से संतान को दादा-दादी, नाना-नानी जैसे बड़े बुजुर्गों का लालन पालन मिल जाता है जिससे बच्चे के विकास में भी सकारात्मक सहयोग मिलता है।

7. यदि समय पर संतान होगी तो आगे जाकर उनकी भी समय पर शादियां हो सकेंगी जिससे कोई भी दंपति समय रहते शादी और वंश वृद्धि जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन समयबद्ध कर सकते हैं जबकि देरी से संतान होने पर दंपति के बुढ़ापे में जाकर बच्चे शादी लायक हो पाते हैं।

8. देर से शादी करने पर कपल्स की सेक्स लाइफ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। यंग कप्लस में भरपूर जोश होता है और उम्र कम होने के चलते शुरुआत में उनके ऊपर बच्चे को लेकर कोई प्रेशर नहीं डाला जाता, लेकिन ज्यादा उम्र होने पर शादी करने वाले लोगों के ऊपर बच्चे पैदा करने के लिए प्रेशर डाला जाता है, जिससे वह अपनी लाइफ को एंजॉय नहीं कर पाते और एक अलग तरह के तनाव और दबाव में जीवन जीते रहते हैं।

9. यह एक ऐसा समय है जब एक दम्पति पूरी तरह से बच्चा पालने के लिए मानसिक तौर पर परिपक्व हो जाते हैं। एक उम्र के बाद आजकल कपल्स को भी शुगर, बीपी व अन्य बीमारियां घेरने लगती हैं।

10. अधिक उम्र की महिलाएं जल्दी ही मेनोपॉज (Menopause) की अवस्था में आ जाती हैं। इस वजह से उनमें सेक्शुअल चाहतों की कमी आ जाती है। कभी-कभी इस वजह से भी रिलेशनशिप में प्रॉब्लम (Relationship Problem)आती है।

बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर दें ध्यान, अपनाएं यह 10 गोल्डन रूल्स

सेहत के लिए चमत्कारी गुणों का अद्भूत खजाना A2 मिल्क

फर्टिलिटी बेहतर रखने के उपाय (Ways to improve fertility

1- अच्छी जीवनशैली अपनाएं, जल्दी सोएं और जल्दी उठें, योग और एक्सरसाइज करें।
2- शराब, धूम्रपान, हुक्का इत्यादी नशा युक्त पदार्थों का सेवन ना करें।
3- ज्यादा तनाव ना लें, ओवर थिंकिंग से बचें।
4- खाने में सभी पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लें, समय पर नाश्ता करें और खाना खाएं, पर्याप्त पानी पीएं।
5- हरी पत्तेदार सब्जियां और फाइबर युक्त भोजन ज्यादा लें। फास्ट फूड से दूरी रखें। फल, फ्रूट्स और सलाद का सेवन बढाएं।
6- बिना चिकित्सक सलाह के अनावश्यक दवाओं का इस्तेमाल ना करें।
7- टीवी, कम्प्यूटर, मोबाइल, लैपटाॅप स्क्रिन पर ज्यादा समय ना दें। सोशल मीडिया की लत से दूर रहें। अनावश्यक मोबाइल पर समय ना बिताएं।

शादी की सही उम्र क्या है और क्यों? यहां क्लिक कर INDIA HEALTH TV पर पूरा वीडियो देखें

डाॅ. एम. एल. स्वर्णकार
वरिष्ठ स्त्री रोग एवं नि:संतानता रोग विशेषज्ञ

India Health TV

subscribe now