पीठ और कमर दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती है हर्नियेटेड डिस्क की समस्या

Causes, Symptoms, and Treatment of Herniated Disc

हर्नियेटेड डिस्क (Herniated Disc), जिसे आम भाषा में स्लिप डिस्क (Slipped Disc) भी कहा जाता है, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी एक आम समस्या है। हमारी रीढ़ की हड्डियों (Vertebrae) के बीच रबड़ जैसी मुलायम गद्दी होती है जिसे ‘डिस्क’ कहते हैं। यह झटके सोखने (Shock Absorber) का काम करती है। जब इस डिस्क का बाहरी हिस्सा कमजोर होकर टूट जाता है और अंदर का जैल जैसा हिस्सा बाहर निकलकर पास की नसों दबाने लगता है, तो इसे हर्नियेटेड डिस्क कहते हैं।

हर्नियेटेड डिस्क के मुख्य लक्षण
जब बाहर निकली हुई डिस्क पास की नस (Nerve) पर दबाव डालती है, तब ये लक्षण दिखाई देते हैं:

  • पीठ या गर्दन में तेज दर्द: अगर समस्या निचली पीठ (Lower back) में है तो दर्द कमर में होता है, और अगर गर्दन (Cervical) में है तो कंधे और बांहों में दर्द रहता है।
  • सायटिका (Sciatica): कमर से शुरू होकर दर्द कूल्हे और पैर के पीछे से होता हुआ नीचे पंजे तक जाता है।
  • सुन्नपन या झनझनाहट: प्रभावित नस से जुड़े हिस्से में चींटियां चलने जैसा अहसास या सुन्नपन (Numbness) होना।
  • मांसपेशियों में कमजोरी: नस दबने के कारण पैर या हाथ उठाने, झुकने या चीजें पकड़ने में कमजोरी महसूस होना।

शोल्डर पेन में फिजियोथेरेपी से कैसे पाएं राहत?
प्रमुख कारण

  • बढ़ती उम्र (Disc Degeneration): उम्र बढ़ने के साथ डिस्क का पानी और लचीलापन कम होने लगता है, जिससे यह आसानी से खिसक या फट सकती है।
  • गलत तरीके से वजन उठाना: कमर को मोड़कर भारी सामान उठाना डिस्क पर अचानक दबाव डालता है।
  • गलत पोस्चर (Sitting Posture): लंबे समय तक झुककर बैठना या कंप्यूटर/फोन का गलत तरीके से इस्तेमाल करना।
  • अचानक झटका या चोट: दुर्घटना या अचानक मुड़ने से रीढ़ पर दबाव पड़ना।
  • मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता: बढ़ा हुआ वजन रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालता है।

जानें क्या हैं शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी से संकेत

निदान और जांच (Diagnosis)
डॉक्टर शारीरिक जांच के अलावा समस्या की सही स्थिति जानने के लिए ये टेस्ट करवा सकते हैं:

  • MRI Scan: डिस्क और दबी हुई नसों को स्पष्ट देखने का सबसे सटीक तरीका।
  • X-Ray: हड्डियों के संरेखण (Alignment) और अन्य समस्याओं को जांचने के लिए।
  • CT Scan: रीढ़ की हड्डी की विस्तृत संरचना देखने के लिए।

घोसाल सिंड्रोम: हड्डियों को कमजोर करने वाला दुर्लभ रोग
इलाज और उपचार के तरीके

80% से 90% मामलों में हर्नियेटेड डिस्क बिना किसी सर्जरी के ठीक हो जाती है।

Causes, Symptoms, and Treatment of Herniated Disc

1. गैर-सर्जिकल उपचार (Non-Surgical Treatments)
विश्राम और पोस्चर: शुरुआती 1-2 दिन का आराम, लेकिन लंबे समय तक बेड रेस्ट से बचें। सही तरीके से उठें-बैठें।

दवाएं: दर्द और सूजन कम करने के लिए पेनकिलर्स (NSAIDs) और मसल रिलैक्सेंट।

फिजियोथेरेपी (Physiotherapy): विशेषज्ञों की देखरेख में रीढ़ की हड्डी और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने वाली कसरत।

हॉट/कोल्ड थेरेपी: सूजन के लिए बर्फ की सिकाई और मांसपेशियों के खिंचाव के लिए गर्म पानी की सिकाई।

2. सर्जिकल उपचार (Surgical Treatment)
यदि दवाओं और फिजियोथेरेपी से 6-8 हफ्तों तक राहत न मिले, या मल-मूत्र पर नियंत्रण खोने (Cauda Equina Syndrome) जैसी गंभीर स्थिति बने, तब डॉक्टर माइक्रोडिस्केक्टॉमी (Microdiscectomy) जैसी न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी की सलाह देते हैं।

डॉक्टर से कब मिलें?
यदि दर्द आपके दैनिक कार्यों को प्रभावित कर रहा हो, पैर या हाथ में कमजोरी बढ़ती जा रही हो, या मूत्राशय/आंतों (Bladder/Bowel) पर नियंत्रण कम हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

:Dr Sanjeev Singh, Neurosurgeon

India Health TV

subscribe now