आधी दुनिया, जिम्मेदारी पूरी: महिलाएं परिवार के साथ खुद के स्वास्थ्य के लिए अपनाएं यह 7 गोल्डन रूल

किसी भी परिवार की केंद्रीय धुरी महिलाएं ही होती हैं। घर परिवार और कामकाज की जिम्मेदारियां निभाते हुए अक्सर वे खुद का खयाल रखना तक भूल जाती हैं। परिवार और ऑफिस के कार्यों को पूरा करने की उधेड़बुन में अपने स्वास्थ्य तक से समझौता कर लेती हैं। उनकी इस जिद या अनदेखी से उनको कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां से जूझना पड़ता है। ये शारीरिक तकलीफें समय के साथ बढ़ती चली जाती हैं। इसमें मौजूदा जीवनशैली भी बड़ी भूमिका निभाती है। इतना ही नहीं, कुछ महिलाएं तो अपनी छोटी-मोटी प्रॉब्लम और शरीर में होने वाले बदलावों तक को इग्नोर कर देती हैं। इसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आए दिन सिरदर्द, बदन दर्द, कमर दर्द जैसी परेशानियां उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में महिलाओं का अपनी सेहत के प्रति सतर्क होना बहुत जरूरी हो गया है। भागदौड़ और तनाव से भरी इस जिंदगी में आधी आबादी कैसे अपने आप को फिट रखे यह एक बड़ी चुनौती है। महिलाओं के त्याग, समर्पण, जिजीविषा, एकजुटता, सहनशीलता, संकल्प, कर्तव्यपरायणता और निष्ठा जैसे अनगिनत गुणों की दोहराने के लिए ही हर साल 8 मार्च को।महिला दिवस भी मनाया जाता है।

7 बातों का रखें खयाल, जिएं बिंदास

1. सुबह का नाश्ता जरूर करें
आपको यदि अपनी सेहत की फिक्र है तो सुबह नाश्ता जरूर करें। उठने के एक से डेढ घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। दिन की शुरुआत प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों से करें। इससे आपकी शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। यही ऊर्जा दिनभर आपको सभी कार्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी।

2. भोजन और इम्युन सिस्टम का ध्यान रखें
सेब फलों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, इसलिए डॉक्टर हमें रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में जो महिलाएं रोजाना एक सेब खाती हैं उनका इम्यूनिटी सिस्टम बढ़िया रहता है। सेब में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद हैं। सेब खाने से महिलाओं में खून की कमी दूर होती है। साथ ही ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है। इसके अलावा ड्राइ फूट्स को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।भोजन में फाइबर, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ शामिल करें। चीनी का सेवन कम कर दें। ज्यादा कार्बोहाइड्रेट से परहेज करें।

3. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
बॉडी में पानी की कमी बिल्कुल भी नहीं होने दें। नियमित जल का सेवन करते रहें। कम इच्छा हो तब भी पानी खूब पिएं। क्योंकि पानी शरीर की गंदगी को तो दूर करता ही है, साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। शरीर की कई सारी समस्याओं का हल पानी है। आप खुद को हाइड्रेट रखेंगी तो आपकी त्वचा भी दमकती रहेंगी और शरीर की ऊर्जा भी कम नहीं होगी। 10 से 12 गिलास कम से कम पानी पिएं।

4. ना होने दें आयरन की कमी
पीरियड्स के चलते महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होना आम है। इस कमजोरी को दूर करने के लिए महिलाओं को खाने में पोष्टिक चीजों को जोड़ना चाहिए। अनार को नियमित खान पान में शामिल करने से कई फायदे हो सकते हैं। इसके साथ ही चुकंदर, पालक, ड्राइ फूट्स, डार्क चॉकलेट भी इसमें मददगार हैं।

5. नियमित व्यायाम करें
पोष्टिक भोजन को खाने और इसको पचाने के लिए आपको नियमित व्यायाम करने की भी आवश्यकता है। ज्यादातर महिलाएं व्यायाम नहीं करने से भी बीमारियों की चपेट में आती हैं। अवसाद का आसानी से शिकार हो जाती हैं।
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज करने से आप फिट रहेंगी और ऊर्जा से भरपूर भी। खेलना, स्विमिंग करना बेहतर रहेगा। बॉडी पर ज्यादा स्ट्रेस देने के बजाय नेचुरल तरीके से व्यायाम को प्राथमिकता दें।

6. त्वचा का रखें ध्यान
हेल्थ के अलावा महिलाओं को अपनी त्वचा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। वैसे अच्छी त्वचा भी एक हेल्थ इंडिकेटर है। मार्केट से खरीदे गए प्रॉडक्ट्स की जगह त्वचा के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाएं, जो बरसों से देखें-परखें गए हैं और उनके परिणाम भी सार्थक और कारगर रहे हैं। जरूरी होने पर क्वालिटी प्रॉडक्ट्स को ही मैकअप किट में शामिल करें ताकि त्वचा को नुकसान ना हो।

7. जोखिम भरी आदतों से बचें
आधुनिक दौर में महिलाओं में धूम्रपान और शराब का सेवन लगातार बढ रहा है। यह लत ब्रेस्ट, लीवर, मुंह के कैंसर, बांझपन, तनाव, मोटापे जैसे कई गंभीर रोगों का जनक बन सकती है। ऐसे में इन जोखिम भरी आदतों से बचना चाहिए।

India Health TV

subscribe now