सुकून की नींद के लिए अपनाएं ये 7 आसान आदतें

सुकून की नींद, बेहतर जीवन के लिए बेहद जरूरी है लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग और काम के तनाव ने हमारी नींद के चक्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। अनिद्रा (Insomnia) केवल थकान ही नहीं लाती, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर करती है। पूरी नींद न मिलने से थकान, चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों को अपनाकर नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। अगर आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं, तो अपनी जीवनशैली में ये 7 छोटे लेकिन असरदार बदलाव करके देखें। हालांकि यदि जीवनशैली इन बदलावों के बाद भी आपकी अनिद्रा की समस्या बनी रहती है और यह आपके दैनिक कार्यों को प्रभावित कर रही है, तो किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

1. सोने का एक निश्चित समय तय करें (Consistency is Key)
हमारा शरीर एक ‘सर्कैडियन रिदम’ (जैविक घड़ी) पर काम करता है। रोज एक ही समय पर सोने और जागने से दिमाग को संकेत मिलता है कि कब आराम करना है। कोशिश करें कि सप्ताहांत (Weekends) पर भी इस समय में ज्यादा बदलाव न हो।

2. ‘डिजिटल डिटॉक्स’ अपनाएं
सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से दूरी बना लें। इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी (Blue Light) हमारे शरीर में ‘मेलाटोनिन’ हार्मोन के उत्पादन को रोकती है, जो नींद के लिए जिम्मेदार होता है।

3. कैफीन और भारी भोजन से बचें
शाम 4 बजे के बाद चाय या कॉफी का सेवन कम कर दें। कैफीन का असर शरीर में कई घंटों तक रहता है। साथ ही, रात का खाना हल्का रखें और सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें, ताकि पाचन संबंधी समस्याओं के कारण नींद में खलल न पड़े।

4. बेडरूम का माहौल आरामदायक बनाएं
नींद के लिए कमरे का वातावरण शांत, अंधेरा और ठंडा होना चाहिए। गहरे रंग के पर्दों का उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि आपका गद्दा और तकिया आपके शरीर के अनुकूल हो।

5. दिन में शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं
नियमित व्यायाम गहरी नींद लाने में मदद करता है। हालांकि, सोने से ठीक पहले भारी वर्कआउट करने से बचें, क्योंकि इससे शरीर उत्तेजित हो जाता है। सुबह या दोपहर की धूप लेना भी रात की नींद को बेहतर बनाता है।

क्या आप यह लक्ष्ण महसूस कर रहे हैं? तो हो सकते हैं तनाव के शिकार

6. रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास करें
सोने से पहले मन को शांत करना जरूरी है। इसके लिए आप गहरी सांस लेने का अभ्यास (Deep Breathing) करें। हल्का संगीत सुनें। कोई अच्छी किताब पढ़ें। गुनगुने पानी से स्नान करें।

7. दोपहर की नींद (Power Nap) को सीमित करें
यदि आप दिन में बहुत देर तक सोते हैं, तो रात को नींद आना मुश्किल हो सकता है। अगर दोपहर में आराम करना जरूरी हो, तो उसे 20-30 मिनट तक ही सीमित रखें और शाम होने से पहले ही सोएं।

India Health TV

subscribe now