स्वस्थ आंखों के लिए 8 बेहतरीन जूस

आंखों की सेहत को बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आधुनिक जीवनशैली और स्क्रीन का अधिक उपयोग आंखों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। सही पोषण से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। जरूरी नहीं दवाओं के जरिए ही आंखों के स्वास्थ्य को दुरुस्त किया जाए यदि समय रहते संतुलित और पोष्टिक डाइट ली जाए तो भी आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। कुछ ऐसे जूस हैं जिनकों अपने आहार में शामिल करके आंखों को स्वस्थ और तेज रोशनी के साथ लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

1. संतरे का जूस (Orange Juice)
संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों की कोशिकाओं को पोषण देता है। यह रेटिना को मजबूत करता है और आंखों को संक्रमण से बचाता है। रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पीने से आंखों की सेहत में सुधार होता है।

2. ब्लूबेरी का जूस (Blueberry Juice)
ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत है। यह जूस रेटिना को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और आंखों की उम्र से संबंधित समस्याओं, जैसे मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद, से बचाव करता है।

3. पालक का जूस (Spinach Juice)
पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं। यह रेटिना को स्वस्थ रखता है और आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है।

4. केल का जूस (Kale Juice)
केल को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि यह विटामिन ए और ल्यूटिन से भरपूर होता है। यह जूस आंखों की थकावट को कम करता है और रेटिना को मजबूत बनाता है। केल फुल गोभी के जैसे हरी पत्तेदार सब्जी होती है।

5. गाजर का जूस (Carrot Juice)
गाजर का जूस बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए का प्रमुख स्रोत है। यह रतौंधी और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को रोकता है। इसका रोजाना सेवन आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है।

6. टमाटर का जूस (Tomato Juice)
यह लायकोपीन और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स और हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। यह आंखों की कोशिकाओं को मजबूत करता है।

7. चुकंदर का जूस (Beetroot Juice)
आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर का जूस आंखों के रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और थकावट को दूर करता है।

8. एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice)
एलोवेरा जूस आंखों की सूजन को कम करता है और आंखों में ताजगी बनाए रखता है।

: वैद्य गोपी वल्लभ शर्मा, वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ

India Health TV

subscribe now