
गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम की मिठास छा जाती है। आम को फलों का राजा कहा जाता है, क्योंकि यह स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है। गर्मियों में यह शरीर को ऊर्जा देने, इम्यूनिटी बढ़ाने और कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में मदद करता है। बड़ी बात यह है कि आम में सेहत और स्वाद दोनों साथ साथ मिलते हैं। गर्मियों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से सराबोर आम ऊर्जा का एक शानदार प्राकृतिक स्रोत है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करने और रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
आम में प्रमुख पोषक तत्व
आम में कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। विटामिन ए, सी, ई के अलावा यह फाइबर से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर और फोलेट जैसे प्रमुख तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें प्राकृतिक शर्करा पाई जाती है।
आम से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
1. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
आम में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद करता है।
2. आंखों के लिए फायदेमंद
विटामिन A आंखों की रोशनी और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है।
3. पाचन बेहतर करे
आम में फाइबर और पाचन एंजाइम पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
4. शरीर को ऊर्जा दे
गर्मियों में कमजोरी और थकान महसूस होने पर आम तुरंत ऊर्जा देने में मदद कर सकता है।
5. त्वचा के लिए लाभकारी
आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।
6. दिल के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी
पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं।
सावधानी भी जरूरी
बहुत अधिक मात्रा में आम खाने से शुगर और कैलोरी बढ़ सकती है। डायबिटीज मरीज डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह से सीमित मात्रा में सेवन करें।
कटे हुए आम को लंबे समय तक बाहर न रखें। गर्मियों में संतुलित मात्रा में आम का सेवन शरीर को पोषण, ऊर्जा और ताजगी देने का स्वादिष्ट तरीका माना जाता है।