क्या आप स्वस्थ हैं? एक स्वस्थ शरीर की हैं यह 15 खास पहचान

पेट नर्म, पांव गर्म और सिर ठंडा के सिद्धांत को आयुर्वेद में स्वस्थ शरीर का परिचायक माना गया है. पर इनमें से कोई भी अंग गड़बड़ाता है तो शरीर धीरे- धीरे रोगों से घिरने लगता है. सामान्यतः ऐसे शख्स को स्वस्थ कहा जा सकता है जिसे डॉक्टर की ज़रूरत नहीं हो. हम सभी ने विभिन्न बीमारियों के लक्षण या पहचान तो पढ़ी है लेकिन अच्छे स्वास्थ्य की पहचान और परिभाषा थोड़ी जटिल है. ऐसे में कुछ लक्षणों से किसी के भी स्वास्थ्य का मूल्यांकन किया जा सकता है.

स्वस्थ शरीर की 15 खास पहचान


1. अच्छी मात्रा में और साफ यूरिन आना।
2. अच्छी भूख, हाजमा, सुगमतापूर्वक मल त्याग।
3. चोट लगने पर घाव का जल्दी ठीक होना।
4. कान के मैल का बार-बार बनना।
5. पर्याप्त नींद के साथ सुबह उठने पर फ्रेशनेस और एनर्जी फील होना।
6. पेट में गैस ना बनना और बने तो उचित अंतराल में पेट की गैस पास होना।
7. कफ रहित फ्रेश सांसें, मजबूत दांत, मसूड़े, नाखून और बाल।
8. ब्लड प्रेशर रेट, हर्ट रेट, रेस्पिरेटरी रेट, टेम्प्रेचर आदि का सामान्य होना।
9. सूखे या फटे होंठों के बजाए नमी होना।
10. शरीर की लम्बाई और उम्र के मुताबिक उचित वजन।
11. महिलाओं में नियमित पीरियड्स जारी रहना।
12. सर्दी, मौसम बदलाव पर फ्लू और अन्य संक्रमणों का मुकाबला करने की क्षमता।
13. स्वस्थ और चमकदार त्वचा।
14. भावनाओं की पूरी श्रृंखला के साथ अच्छा मानसिक स्वास्थ्य।
15. सकारात्मक विचारों से सराबोर दिमाग और सकारात्मक रवैया।

 

India Health TV

subscribe now